Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'स्वयंवर' शो में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना था हमसफर, एक्ट्रेस ने शादी को लेकर कही यह बात

WD Entertainment Desk
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (14:42 IST)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका मीका ने बीते दिनों शो 'स्वयंवर : मीका दी वोटी' में अपनी खास दोस्त एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को अपना हमसफर चुना था। तब से फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा ने मीका संग शादी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे सुन फैंस निराश हो सकते हैं। 

 
'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा ने अपनी शादी और फ्यूचर प्लॉन्स के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमने शो में बताया था कि हम कई सालों से दोस्त थे। हम वही बने रहेंगे। हम सिर्फ दोस्त हैं, कपल नहीं। हमने शो में एक-दूसरे को चुनने का फैसला किया, क्योंकि हम एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं।'
 
आकांक्षा ने कहा, हमने कभी नहीं कहा कि हम प्यार में हैं। हम स्पष्ट थे कि हम एक जीवन साथी की तलाश में थे, लेकिन शो के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है और हम वही पुराने दोस्त हैं जो हम थे। हम एक-दूसरे के लिए प्रोटेक्टिव हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। 
 
बता दें कि मीका और आकांक्षा काफी पुराने दोस्त हैं। लॉकडाउन के समय दोनों के अफेयर की खबरें भी जमकर वायरल हुई थी। आकांक्षा मीका के फैमिली फंक्शन में भी नजर आती रहती हैं। 'स्वयंवर : मीका दी वोटी' में 12 हसीनाओं ने एंट्री की थी। शो के फिनाले में आकांक्षा पुरी, प्रांतिका दास और नीत महल पहुंची थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments