Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस को महंगा पड़ा ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना, अकाउंट से गायब हुए इतने रुपए

WD Entertainment Desk
सोमवार, 24 जुलाई 2023 (10:33 IST)
Akanksha Juneja Cheated Online: देशभर में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी अक्सर धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। टीवी शो 'कुंडली भाग्य' की एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा भी ठगी का शिकार हो गई है। हाल ही में ऑनलाइन खाना आर्डर करने के दौरान आकांक्षा के साथ 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई।
 
ईटाइम्स संग बात करते हुए आकांक्षा जुनेजा ने कहा, जब मैंने बाहर से खाना ऑर्डर किया तो उसके बाद मुझे किसी कंपनी से फोन आया। उन्होंने मुझे कहा कि आपके पास एक लिंक आया होगा उस लिंक पर क्लिक पर अपने ऑर्डर को कंफर्म करें। जब मैंने पूछा कि ऐसा तो नहीं होता है। तो उन्होंने कहा- नया प्रोटोकाल है।
 
आकांक्षा ने कहा, जैसे ही मैंने लिंक पर क्लिक किया तो मेरे अकाउंट से हर 5 मिनट में 10 हजार रुपए कटने लगे। मैं सोच ही रही थी ऐसा क्यों हो रहा है तभी मुझे वो लिंक क्लिक किया। मैंने तुरंत बैंक को फोन किया और अपना अकाउंट ब्लॉक करवाया। लेकिन तब तक मुझे 30 हजार का चूना लग चुका था।
 
एक्ट्रेस ने कहा, जब मेहनत की कमाई के पैसे ऐसे चले जाते हैं तो बहुत तकलीफ होती है। लोगों को आजकल होने वाले इस तरह के घोटालों से सावधान रहना चाहिए। जिसने मुझे ये लिंक भेजा था उसने मेरा फोन हैक कर लिया था। इसलिए कभी भी किसी अनजान शख्स के भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments