Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (11:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में उनकी फिल्म 'दृष्यम 2' का टीजर सामने आया था। अब उनकी फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 'मैदान' 15 अक्टूबर, 2021 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

 
इसके बाद फिल्म की रिलीज तारीख बदलकर जून 2022 कर दी गई। अब यह फिल्म 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी अजय ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
अजय देवगन ने ट्वीट किया, 'एक अज्ञात नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। मैदान 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।'
 
फिल्म मैदान चार भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलजी होगी। फ्लिम को अमित शर्मा ने‍ निर्देशित किया है और जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में अजय सैयद अब्दुल रहीम के‍ किरदार में नजर आएंगे। 
 
इस फिल्म में 1052-1962 का 10 सालों का भारतीय फुटबॉल का दौर दिखाया जाएगा। जिसे भारतीय फुटबॉल का सुनहरा दौर माना जाता है। सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल टीम 1956 के ओलिंपिक्स में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 
Edited by : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments