Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉक्स ऑफिस पर चला अजय देवगन की शैतान का जादू, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

शनिवार को मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला

WD Entertainment Desk
रविवार, 10 मार्च 2024 (15:02 IST)
Shaitaan Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुई इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। 'शैतान' ने पहले दिन 15.21 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आया गया है। पॉजिटिव रिव्यू और माउथ पब्लिसिटी से इस फिल्म ने और रफ्तार पकड़ ली है। दूसरे दिन मूवी के कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

'शैतान' ने दूसरे दिन 19.18 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इसी के साथ शैतान का टोटल कलेक्शन 34.39 करोड़ रुपए हो गया है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा देखने को ‍मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे है कि यह फिल्म तीसरे दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
 
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह पहला मौका है, जब
कोई हॉरर फिल्म इस तरह का कलेक्शन कर रही है। फिल्म में आर माधवन पहली बार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं ज्योतिका भी इस फिल्म में अहम किरदार में हैं। 'शैतान' का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments