Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पिता की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए अजय देवगन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Webdunia
बुधवार, 27 मई 2020 (17:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें गुजरे 27 मई को एक साल पूरे हो गए हैं। पिता की पहली डेथ एनिवर्सरी पर अजय ने उन्हें याद कर इमोशनल मैसेज पोस्ट लिखा है।

 
अजय देगवन ने अपने पिता संग कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'डियर डैड, आपको गए हुए एक साल हो चुका है, पर मुझे आप मेरे आस-पास ही लगते हो। शांत, केयरिंग, प्रोटेक्टिव। आपकी उपस्थिति हमेशा अपने हाथों से मुझे आश्वस्त करती रहती है।'
 
बता दें कि अजय को स्टार बनाने का श्रेय उनके पिता को जाता है। वीरू खुद स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो सका। वो एक्टर तो न बन सके, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर जरूर बन गए। तब उन्होंने तय किया कि वो अपने बेटे को बॉलीवुड का स्टार बनाएंगे। 
 
वीरू देवगन ने अपना करियर फिल्म रोटी कपड़ा और मकान से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन एक्शन दिया। उन्होंने साल 1999 में फिल्म हिंदुस्तान की कसम को डायेक्ट भी किया था। बतौर निर्देशक वो उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments