Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'थैंक गॉड' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन के साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह

Webdunia
रविवार, 21 नवंबर 2021 (14:01 IST)
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो रही है। अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंक गॉड' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

 
यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, किशन कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनील खेत्रपाल, आनंद पंडित और इंद्र कुमार मिलकर करेंगेl फिल्म की शूटिंग 21 जनवरी 2021 से शुरू की गई थी। 
 
टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीरें शेयर करके इस फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थैंक गॉड एक खूबसूरत मैसेज के साथ जीवन को प्रफुल्लित करने वाली यह फिल्म, 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। 
 
यह एक कॉमेडी मूवी होगी जिसमें एक संदेश भी होगा। खबरों के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन को यमराज का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में अजय को भैंसे पर सवार हाथों में नागपाश लिए नहीं दिखाया जाएगा। वह एक मॉडर्न लुक यमराज के किरदार में दिखेंगे।
 
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, थैंक गॉड एक दिलचस्प और मनोरंजन फिल्म है। मैंने अजय देवगन सर के साथ पहले भी काम किया है। वह इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह के साथ दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments