Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अजय देवगन का हेलिकॉप्टर क्रैश, क्या है दुर्घटना का सच

Webdunia
सोशल मीडिया पर काम की बातों के साथ बहुत सारी बकवास भी होती रहती है और झूठी खबरों का तो यहां अंबार होता है। ऐसा ही 16 मई को हुआ। 
 
एक फेक न्यूज ने सनसनी मचा दी कि अजय देवगन का हेलिकॉप्टर महाबलेश्वर के निकट क्रैश हो गया है। इससे सभी चिंतित हो गए। यह खबर तेजी से वायरल हो गई। 


 
अजय देवगन के चोट लगे फोटो भी सामने आ गए जो कि फेक हैं। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है और अजय देवगन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 
 
जब यह खबर जंगल में आग की तरह फैली तो महाबलेश्वर पुलिस को भी सामने आना पड़ा। वहां के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बात फर्जी है। यदि अजय देवगन का हेलिकॉप्टर क्रैश होता तो सबसे पहले यह बात हमारे पास ही पहुंचती। जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। 
 
पुलिस पड़ताल कर रही है कि ये मैसेजेस किसने फैलाए और कहां से आना शुरू हुए। अजय के सुरक्षित रहने की खबर सामने आने पर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments