Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे अजय देवगन

Webdunia
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आगामी मेगा फिल्म आरआरआर के प्रति अभी से दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है। साउथ सुपरस्टार जुनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर आरआरआर बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो एक फ्लैशबैक सीक्वेंस में नजर आएंगे।

राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम इन दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म को कई भाषाओं में बनाया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक भाषा के लिए इस फिल्म का शीर्षक अलग होगा जिसके सुझाव के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी मदद मांगी है। यानी अब प्रशंसक आरआारआर की प्रत्येक भाषा के लिए शीर्षक का सुझाव उन्हें दे सकते है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही आलिया भट्ट के किरदार का नाम सीता होगा जो राम चरण के ऑपोजिट नजर आएंगी। आलिया भट्ट फिल्म में बहुत ही अहम किरदार निभा रही है, जहां वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ पर आती है और फिल्म का रुख बदल देती है।
 
जूनियर एनटीआर फ़िल्म में कोमाराम भीम की भूमिका निभा रहे है, तो वही राम चरण तेजा फिल्म में अल्लुरी के किरदार में नजर आएंगे। राजामौली ने दोनों स्वतंत्रता सेनानियों के युवा दिनों का काल्पनिक निर्माण किया है। उनके अधेड़ उम्र के दिनों से हर कोई वाकिफ है लेकिन उनके युवा दिनों के बारे में हर कोई नहीं जानता है।
 
चूंकि इस फ़िल्म की कहानी वास्तविक जीवन के स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है इसलिए फिल्म के निर्माण में गहन शोध किया गया है ताकि दर्शकों को संक्षेप जानकारी से रूबरू करवा सकें। आरआरआर 30 जुलाई, 2020 में होगी रिलीज।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments