Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अपने से छोटी उम्र के हीरो के साथ रोमांस करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

Webdunia
ऐश्वर्या राय बच्चन चाहे अब कम फिल्में करती हों लेकिन बॉलीवुड में उनका चार्म अब तक बरकरार है। वे अब भी फिल्मों में ग्लैमरस रोल के लिए ही डिमांड में हैं। 
 
अपने से छोटी उम्र के हीरोज़ के साथ फिल्में कर रही हैं। हाल ही में वे 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ नज़र आई थीं। इसके बाद खबर थी कि वे फन्ने खां में राजकुमार राव के साथ रोमांस करेंगी। अब एक और फिल्म में वे दो यंग हीरोज़ के साथ नज़र आएंगी। 


 
लगभग 15 साल बाद निर्देशक रोहन सिप्पी और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ काम करने वाले हैं। इसके पहले उन्होंने 'कुछ ना कहो' में साथ काम किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन भी साथ थे। अभिषेक और रोहन बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। इस फिल्म के बाद अब रोहन, ऐश्वर्या को लेकर एक थ्रिलर फिल्म बनाने वाले हैं। 
 
खबर है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या लीड होंगी और उनके साथ दो यंग स्टार्स भी होंगे लेकिन कहानी ऐश्वर्या के इर्दगिर्द ही घूमेगी। इसमें रोमांस भी होगा और ऐश्वर्या दोबारा छोटी उम्र के हीरो के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी। 
 
इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करने वाले हैं। शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और मुंबई में इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। 
 
ऐश्वर्या फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा वे रोहन के साथ इतने सालों बाद काम करने को लेकर भी खुश हैं। ऐश्वर्या का इस फिल्म में लुक बहुत अलग होगा। ऐश्वर्या की फिल्म 'फन्ने खां' इस वर्ष ईद पर रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments