Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

फन्ने खान के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने साइन की अगली फिल्म, ये होगा हीरो

Webdunia
ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या अब बड़ी हो गई है और ऐश्वर्या को इतना समय मिल जाता है कि वे साल में एक फिल्म कर लें। इससे उनके फैंस को भी बिग स्क्रीन पर ऐश्वर्या को देखने का मौका मिल जाता है। उनकी फिल्म 'फन्ने खान' 3 अगस्त को रिलीज हो रही है जिसमें वे अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ हैं। 
 
फन्ने खान में ऐश्वर्या ने एक सिंगर का रोल निभाया है और फिल्म का ट्रेलर खासा पसंद भी किया जा रहा है। इसके बाद ऐश्वर्या को लेकर कई फिल्मों की चर्चाएं हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में एक फिल्म साइन की है जिसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। साइन की फिल्म... 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'गुलाब जामुन' नामक फिल्म साइन की है और इस फिल्म को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। ऐश्वर्या का कहना है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने डेढ़-दो वर्ष पूर्व सुनी थी। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई और वे फिल्म करने के लिए तुरंत तैयार हो गईं। 
 
डेट्स की समस्याओं के चलते ऐश्वर्या यह फिल्म नहीं कर पाईं, लेकिन अब वे इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गई हैं। ऐश्वर्या का कहना है कि इस तरह की कहानी पहले कभी हिंदी फिल्मों में नहीं आई है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। यह होगा हीरो... 

इस फिल्म के हीरो होंगे अभिषेक बच्चन। रियल लाइफ कपल साथ में दिखाई देंगे। ऐश्वर्या का कहना है कि रियल लाइफ कपल ही इस फिल्म के साथ न्याय कर सकते हैं और वे बेहद खुश हैं कि अभिषेक इस फिल्म को करने के लिए मान गए हैं। 
 
फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप करेंगे। अनुराग ने हाल ही में अभिषेक के साथ 'मनमर्जियां' पूरी की है जो जल्दी ही रिलीज होगी। अब अनुराग के साथ अभिषेक दूसरी फिल्म करने जा रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments