Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमिताभ बच्चन इसलिए नहीं मना रहे हैं दिवाली

अमिताभ बच्चन इसलिए नहीं मना रहे हैं दिवाली
, बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (13:05 IST)
दिवाली का जगमगाता त्योहार बॉलीवुड में भी रौनक लेकर आता है। कई सेलेब्रिटीज़ अपने-अपने घर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। सिलसिला तो शुरू हो गया है। सलमान खान और शाहरुख खान ने दिवाली के पहले ही पार्टी दे डाली है। 
 
महानायक अमिताभ बच्चन भी हर साल अपने घर जलसा पर एक परंपरागत दिवाली पार्टी रखते हैं जिसमें दिग्गज लोग आते हैं। लेकिन इस साल उन्होंने पार्टी न देने का फैसला किया है। दरअसल वे दिवाली ही नहीं मना रहे हैं। 
 
करीबी सूत्र के मुताबिक अमिताभ बच्चन अपने समधी यानी बहु ऐश्वर्या राय के पिता के निधन के कारण वे दिवाली नहीं मना रहे हैं। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का निधन इस साल 18 मार्च को हुआ था।  

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'फन्ने खां' में सिंगर ऐश्वर्या के होंगे इतने गाने... रिलीज डेट भी फाइनल