Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ऐश्वर्या राय को नकली हीरे की अंगूठी देकर अभिषेक ने किया था प्रपोज, इस फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी

ऐश्वर्या राय को नकली हीरे की अंगूठी देकर अभिषेक ने किया था प्रपोज, इस फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (07:01 IST)
aishwarya and abhishek marriage anniversary : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 20 अप्रैल को अपनी शादी की सा‍लगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। उस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी काफी खबरों में रही थीं। दोनों का प्यार फिल्म के सेट से शुरू हुआ था और अभिषेक ने सेट पर ही ऐश्वर्या को प्रपोज भी किया।
 
अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली हीरे की अंगूठी देकर प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने बताया था कि मैं न्यूयॉर्क में फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सोच रहा था कि कितना अच्छा होगा अगर हम एक दिन शादी कर लें और एक साथ रहें। इसके कुछ सालों बाद हम गुरु के प्रीमियर के लिए वहां पहुंचे। प्रीमियर के बाद मैं ऐश्वर्या को उसी बालकनी में लेकर गया और कहा 'मुझसे शादी करोगी?'
 
webdunia
वहीं एक इंटरव्यू ने ऐश्वर्या ने बताया था कि अभिषेक ने उन्हें गुरु की शूटिंग के दौरान प्रॉप के तरह इस्तेमाल हुई रिंग से प्रपोज किया था। वह असल हीरे की अंगूठी नहीं थी। ऐश्वर्या कहती हैं, अभिषेक अपने रिश्तों में सच्चे और असल हैं। जिस तरह उन्होंने मुझे प्रपोज किया वह एकदम अचानक हुआ मीनिंगफुल काम था। 
 
 
webdunia
अभिषेक और ऐश्वर्या पहली बार फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर मिले थे। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई, जब दोनों ने 2006 में फिल्म 'उमराव जान' के लिए काम करना शुरू किया। हालांकि इस फिल्म की रिलीज होने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखी।
लेकिन अगले साल ही यानि 2007 में दोनों की शादी हो गई। इस बीच दोनों की फिल्म 'गुरू' भी आई, जिसमें उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई और फिर निजी जिंदगी में भी वो एक दूजे के हो गए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जब फिल्म जानम समझा करो के सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे सलमान खान, निर्देशक पर बरस पड़ी थीं ग्रुशा कपूर