Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

डेब्यू फिल्म 'तड़प' में इंटीमेट सीन करने को लेकर अहान शेट्टी बोले- मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि...

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (17:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

 
इन दिनों इस फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अहान शेट्टी ने स्क्रीन पर इंटीमेट सीन्स करने के बारे में बात की। अहान ने कहा, मैं डर गया था। जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी, तब तक इसके लिए कोई एक्ट्रेस पसंद नहीं की गई थी। उस समय मेरे दिमाग में यही चल रहा था कि 'हे भगवान! मैं किसके साथ ऐसा करने जा रहा हूं?
 
उन्होंने कहा, लेकिन फिर, यह सब प्रोसेस का एक हिस्सा है। अंत में, यह फिल्म मेकिंग है। मैं उन सीन्स को अहान के रूप में नहीं कर रहा हूं, मैं उन सीन्स को एक कैरेक्टर के रूप में कर रहा हूं। मैं उन सभी किसिंग सीन्स को किसी अन्य हसने या रोने वाले सीन्स की तरह लेता हूं। 
 
बता दें‍ कि 'तड़प' तेलुगु ब्लॉकबस्टर आरएक्स 100 का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। एक तरफ जहां अहान अपनी पहली फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं तारा एक अनकन्वेंशनल कैरेक्टर निभा रही हैं जिसमें उनका एक अलग पक्ष देखने को मिलेगा। 
 
फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की 'तड़प' साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है और 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments