Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (14:36 IST)
फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित साजिद नाडियाडवाला की 'तड़प' घोषणा के बाद से ही चर्चा में हैं। अहान शेट्टी के बड़े बॉलीवुड डेब्यू को चिह्नित करने के अलावा, यह प्रेम गाथा तेलुगु ब्लॉकबस्टर आरएक्स 100 का आधिकारिक हिन्दी रीमेक भी है और सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली पहली बड़ी कैनवास रोमांटिक ड्रामा होगी।

 
रॉ, इंटेंस, पैशनेट और संगीत से भरपूर, फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को दिलचस्प सवारी की एक झलक देखने मिल रही है। मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा युवा सितारों के बीच इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री से भरपूर है।
 
रजत अरोड़ा द्वारा लिखित 'तड़प' आपकी टिपिकल कैंडी फ्लॉस, रन-ऑफ-द-मिल रोमांस की तरह है। यह सच में करैक्टर ड्राईवन है, एक ऐसा प्लॉट जो आपको आपकी सीटों से बांधकर रखेगा।
 
एक तरफ जहां अहान अपनी पहली फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वहीं तारा एक अनकन्वेंशनल करैक्टर निभा रही हैं जिसमें हमें उनका एक अलग पक्ष दिखने मिल रहा है। साथ ही, प्रीतम के सिग्नेचर म्यूजिक ने इस पेशकश को अधिक खूबसूरत बना दिया है।
 
इस फिल्‍म में अहान इशाना का किरदार निभाएंगे जोकि मंसूरी उत्‍तराखंड से है। इशाना की मुलाकात रमीसा (तारा सुतारिया) से होती है जोकि विदेश से आई है। दोनों मिलते हैं और एक दूसरे से प्‍यार कर बैठते हैं। ट्रेलर से एक बात और साफ हो जाती है। फिल्‍म में अहान और तारा दो अलग अलग धर्मों से हैं और इसी वजह से उनका प्‍यार आसान नहीं। 
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्देशक मिलन लुथरिया ने कहा, तड़प एक डार्क लव स्टोरी है और एक बेहद अनयूजयल डेब्यू फिल्म है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की लेखक समर्थित भूमिकाएं हैं। उनकी केमिस्ट्री एक ऐसी कहानी में चमकती है जिसमें गहन रोमांस, एक्शन और भावपूर्ण संगीत है। तड़प एक ऑय ओपनर है जो हमारे दर्शकों के बदलते स्वाद को दर्शाता है। एक रोमांचक सवारी के लिए तैयार हो जाइए।
 
निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, महामारी के बीच दर्शकों के लिए फिल्म के इस रत्न को लाने के लिए बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता थी। कहानी, परफॉर्मेंस, मुख्य जोड़ी के बीच केमिस्ट्री और म्यूजिक, सब कुछ 'तड़प' को एक ऐसी फिल्म बनाते है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
 
फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की 'तड़प' साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित है और 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जब आयुष शर्मा की बर्थडे पार्टी में यूलिया वंतूर का हुआ सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी से सामना, वीडियो वायरल