Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'अग्नि‍पथ' ने पूरे किए 7 साल, रितिक रोशन ने शेयर की फिल्म से जुड़ीं यादें

Webdunia
बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन की हिट फिल्मों में से एक अग्निपथ ने 7 साल पूरे कर लिए है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म के रीमेक में रितिक रोशन ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके किरदार को बहुत पसंद की किया गया था। अग्निपथ के 7 साल पूरे होने पर रितिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर की है। 
 
वीडियो में रितिक हरिवंश राय बच्चन की कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कविता के नाम पर साल 1990 में फिल्म बनी थी, जिसमें अमिताभ ने लीड रोल निभाया था। 
 
वीडियो के साथ रितिक ने कैप्शन में लिखा, फिल्म अग्निपथ मेरे लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं थी। शायद ही कोई स्क्रिप्ट आती है, जिसमें अभिनेता को सब कुछ जोखिम में डाल दिया जाए। जिसमें उसकी हड्डियां भी शामिल हैं। उस दौरान मैं ऐसे ही रोल की तलाश कर रहा था। वरना उस दौरान मैं किसी आलसी शख्स से कम नहीं था।
 
रितिक थे इस फिल्म के रीमेक के खिलाफ
रितिक ने आगे लिखा, मैं स्पेन में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के लिए शूटिंग कर रहा था, तब करण जौहर ने मेरे पास करण मल्होत्रा ​​को स्क्रिप्ट पढ़ाने के लिए भेता। मैं उस दौरान इस महान फिल्म के रीमेक को बनाने के सख्त खिलाफ था। जब मैंने कहानी सुनी तो मैं अपने आपको इस फिल्म से जुड़ने के लिए मना नहीं कर पाया। बाकी अब तो इतिहास गवाह है। मुझे आज भी वो कविता पढ़ते हुए मजा आता है।
 
रितिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ-साथ फिल्म से जूड़े फोटो भी शेयर किए हैं। रितिक जल्द ही सुपर 30 में नजर आने वाले है। इस फिल्म में वे बिहार की कोचिंग इंस्टिट्यूट सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के किरदार में नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments