Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर के बाद अब टाइगर श्रॉफ संग रोहित शेट्टी बनाएंगे 100 करोड़ी फिल्म!

रणवीर के बाद अब टाइगर श्रॉफ संग रोहित शेट्टी बनाएंगे 100 करोड़ी फिल्म!
रोहित शेट्टी इस समय बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर बन चुके हैं। उनकी लगातार आठ फिल्में ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रोहित के साथ काम करने के लिए बॉलीवुड के सभी स्टार्स हमेंशा तैयार रहते हैं। रोहित अपने फिल्म की कास्ट भी स्टोरी के नजरिये से ही चुनते हैं। 
 
webdunia
हाल ही में टाइगर श्रॉफ को रोहित शेट्टी के ऑफिस में अपने मैनेजर के साथ स्पॉट किया गया। इनकी मीटिंग तकरीबन 2 घंटे तक चलती रही। जिसके बाद से खबरें तेज हो गई हैं कि टाइगर श्रॉफ अब जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ उनके नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की माने तो यहां टाइगर फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने के लिए आए थे। 
 
खबरें आ रही हैं कि टाइगर रोहित शेट्टी की सिम्बा के सीक्वल में नजर आ सकते हैं तो वहीं कुछ खबरें यह भी आ रही हैं कि रोहित फिल्म कालीचरण की रीमेक में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आ सकते हैं।
 
टाइगर श्रॉफ को एक्शन फिल्मों में ही देखा गया हैं और वहीं, रोहित को जबरदस्त एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह पक्का मान जा सकता है कि इनकी आने वाली फिल्म एक दम जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस एक्टर की वजह से सलमान खान हुए रेस 4 से बाहर!