Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहिद कपूर के पास लगी फिल्मों की लाइन, कबीर सिंह के बाद इस निर्देशक के साथ कर सकते हैं काम

Webdunia
फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर के पास फिल्मों की लाइन लग गई है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ऐसा कहा जा रहा था कि यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है और कुछ ऐसा ही हुआ।


कबीर सिंह शाहिद कपूर के 15 साल के बॉलीवुड करियर में सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली पहली फिल्म बनी है। फिल्म आज तक की सबसे ज्यादा तेजी से कमाई करने वाली फिल्म बनी है। फिल्म ने लगभग 280 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। 
 
कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद को कई फिल्मों के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। खबरों के अनुसार कबीर सिंह की सक्सेस के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाहिद कपूर से मुलाकात कर रहे हैं। लोग उनके वंडरफुल परफॉर्मेंस काफी खुश हैं।

शाहिद कपूर को कई ऑफर्स मिल रहे हैं, जिनमें राज कुमार गुप्ता की भी एक फिल्म का ऑफर भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार गुप्ता की इस फिल्म के आइडिया पर काम कर रहे हैं और डायरेक्टर शाहिद कपूर को ऑफर देने से पहले स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। अभी तक शाहिद को सिर्फ फिल्म के कॉन्सेप्ट के बारे में पता है। कहानी सुनने के बाद ही वह इस फिल्म पर फैसला लेंगे। 
 
इसके अलावा, शाहिद कपूर पास जर्सी का हिंदी रीमेक भी है और इसके साथ ही निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन कंपनी की एक और फिल्म है। वह राम माधवानी की अगली फिल्म में शाहिद अपने भाई ईशान खट्टर के साथ भी नजर आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को होल्ड पर रखा हुआ है। शाहिद कपूर इसके बाद भी कई फिल्मों के लिए अप्रोच किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments