Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अक्षय कुमार के बाद अब यह बॉलीवुड अभिनेता निभाएगा रजनीकांत की फिल्म में विलेन का रोल!

अक्षय कुमार के बाद अब यह बॉलीवुड अभिनेता निभाएगा रजनीकांत की फिल्म में विलेन का रोल!
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' का पोस्टर सामने आ चुका है। लायका प्रोडक्शन्स के बैगर तले बन रही यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इसमें प्रतीक बब्बर विलेन की भुमिका निभाते नजर आएंगे।
 
webdunia
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित की जाने वाली इस फिल्म में 25 साल बाद रजनीकांत को पुलिस वाले के रूप में दिखाया जाएगा। नयनतारा, निवेदा, रवि किशन और कुणाल खेमू अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी। खबरों के अनुसार भुरुगादॉस बागी 2 में प्रतीक को देखकर प्रभावित हो गए थे और उन्हें कास्ट करने का फैसला किया। 
 
रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक बब्बर ने बताया कि इतने कम समय में इस फिल्म को हासिल करना एक सपना है। यह साल मेरे लिए बहुत सकारात्मक रहा है और सान्या सागर पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती हैं। मैं रजनीकांत सर और एआर मुरुगादॉस सर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं। 
 
प्रतीक बब्बर ने पिछले साल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी स्टारर फिल्म बागी 2 में विलेन का रोल प्ले किया था। उन्होंने नितेश तिवारी की छिछोरे की शूटिंग कर ली है। उनके पास अभी महेश मांजरेकर की फिल्म पॉवर और अनुभव सिन्हा की अभी तो पार्टी शुरू हुई है भी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यह हॉलीवुड हसीना हुई भारत में सलमान खान के लुक पर फिदा, दिया ऐसा रिएक्शन