Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आमिर खान के बाद फातिमा सना शेख ने भी लिया सोशल मीडिया से ब्रेक

Webdunia
बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (06:27 IST)
सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। यदि कोई सेलिब्रिटी सोशल मीडिया को छोड़ने की बात करता है, तो उनके प्रशंसक आश्चर्य में पड़ जाते हैं। अब 'दंगल' फेम फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है।

 
फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। हाल में आमिर खान सहित कई कलाकार सोशल मीडिया को छोड़ चुके हैं। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। दोस्तों सुरक्षित रहिएगा।'

इंस्टाग्राम पर फातिमा सना शेख को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या 2.5 मिलियन है। इसके अलावा वो खुद भी 1383 लोगों को फॉलो करती हैं। फातिमा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी लाइक करते हैं।
 
फातिमा को पिछले महीने ही कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था। हाल ही में वह इस वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हुई हैं। फातिमा हाल में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'अजीब दास्तान्स' में नजर आई हैं।
 
फातिमा सैफ अली खान और अली फजल की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को पवन कृपलानी ने निर्देशित किया है। अनुराग की फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल' में भी फातिमा राजकुमार राव के साथ अभिनय करती दिखेंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments