Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Box Office: सलमान खान की फिल्म 'भारत' की कैसी है एडवांस बुकिंग?

Webdunia
5 जून को वर्ष 2019 की बड़ी फिल्मों में से एक सलमान खान की 'भारत' रिलीज होने जा रही है। यह दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का हिंदी रिमेक है। सलमान के किरदार के उम्र के कई पड़ाव इसमें दिखाए गए हैं और सलमान ने ऐसी भूमिका पहले कभी नहीं निभाई है। 
 
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग अच्‍छी है, लेकिन उस तरह की नहीं है जैसी कि आमतौर पर सलमान की फिल्मों की होती है। एडवांस बुकिंग शुरू हुए दो दिन हो गए हैं, लेकिन वैसी दीवानगी अभी देखने को नहीं मिली है।
यदि बाहुबली से तुलना की जाए तो 'भारत' पीछे नजर आती है। इस वर्ष रिलीज हुई 'अवेंजर्स - एंडगेम' की तो बात ही छोड़िए, जो अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी। उसकी तुलना में भारत काफी पीछे है। 
 
पिछले वर्ष दिवाली पर रिलीज हुई 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग भी बहुत जोरदार थी और 'भारत' उससे भी आगे निकलती नजर नहीं आ रही है। 

ALSO READ: सलमान खान की फिल्म भारत की 10 खास बातें
वैसे अभी फिल्म को रिलीज होने में कुछ घंटे बाकी हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि धीरे-धीरे ही सही, अधिकांश शो फुल हो जाएंगे।
 
फिल्म के टिकट रेट 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की तुलना में सस्ते हैं, लेकिन आम फिल्मों की तुलना में दाम कुछ सिनेमाघर वालों ने बढ़ा दिए हैं। इस मामले में उन्होंने सलमान की भी नहीं सुनी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments