Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

श्वेता अग्रवाल संग सात फेरे लेने के बाद आदित्य नारायण बोले- सपना सच होने जैसा

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (17:22 IST)
बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। श्वेता के साथ शादी करने के बाद आदित्य बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि श्वेता से शादी से करना सपना सच होने जैसा है।

 
अपनी शादी के बाद आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा, यह सपने जैसा लगता है कि मेरी और श्वेता की अब शादी हो गई है। मैं श्वेता के अलावा किसी और के साथ अपनी जिंदगी बिताने के बारे में सोच भी नहीं सकता। उन्होंने बेहतर इंसान बनने में मेरी मदद की है। वो ऐसी इंसान हैं जिनके साथ मैं, मैं रह सकता हूं।
 
आदित्य ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते वो शादी में ज्यादा लोगों को न्योता नहीं दे सके। कोविड-19 के प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए, हमें छोटे स्तर पर शादी करनी पड़ी। मेरे पेरेंट्स इस शादी से बहुत खुश हैं। अपनी शादी में पापा को डांस करते हुए देखना अच्छा लगा।
 
गौरतलब है कि श्वेता और आदित्य की मुलाकात 'शापित' के सेट पर हुई थी। यहीं से इन दोनों की दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया है। जिसके बाद घर परिवार की सहमति से दोनों शादी के बंधन में बंधे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments