Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हाथों में आल्ता लगाए अदा शर्मा ने नंगे पैर किया रैंप वॉक

WD Entertainment Desk
शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (14:55 IST)
Adah Sharma Latest Photo: फिल्म 'द केरल स्टोरी' की जबरदस्त सफलता के बाद अदा शर्मा सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'द केरल स्टोरी' अब तक की महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके बाद अदा ने हॉटस्टार पर कमांडो सीरीज में काम किया और प्रशंसकों को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आया है।
 
कमांडो फ्रैंचाइज़ी से अपनी एक्शन छवि के लिए जानी जाने वाली अदा आगे एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में एक महिला सुपर हीरो की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। अदा एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज के सीजन 2 में और जल्द ही घोषित होने वाली दो और बड़ी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 
इसी बीच अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए मशहूर अदा शर्मा हाल ही में रैंप पर नंगे पैर चलीं और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने मस्टर्ड येलो कलर की इंडो वेर्स्टन साड़ी पहनी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने बालों को सोफ्ट कर्ल्स के साथ स्टाइल किया था और नाक में बड़ी सी नोस रिंग पहनी हुई थी। साथ ही अदा ने हाथों में आल्ता लगा रखा था।
 
अदा ने कहा, हमने सोचा कि आल्ता लगा के नंगे पैर चलना दिलचस्प होगा। यह नवरात्रि का पहला दिन था और मुझे यह 'मेखला चादोर' पहनना भी पसंद आया। इस पारंपरिक असमिया पोशाक को हमने उस पर फूल और छोटे बालों के साथ आधुनिक स्पर्श दिया।
 
अदा हमेशा अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और अपने फैन्स का दिल जीत लेती है। अदा शर्मा अपने बॉलीवुड डेब्यू 1920 से लेकर अपने साउथ प्रोजेक्ट्स तक हर फिल्म में एक अलग अवतार के साथ हमें आश्चर्यचकित करती हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments