Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लॉकडाउन में दोस्त संग घूमने निकलीं एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे सड़क हादसे में घायल

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (13:08 IST)
साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई हैं। शर्मिला के साथ कार में उनके दोस्त लोकेश वसंत भी थे। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

 
खबरों के अनुसार ये हादसा रविवार की सुबह 3 बजे के करीब वसंतनगर का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के साथ ये हादसा अंडरब्रिज पर एक पिलर से उनकी गाड़ी के टकराने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि उन्हें गाड़ी में कोई भी नहीं मिला था।

ALSO READ: लॉकडाउन में शिल्पा शेट्टी ने केक का लालच देकर बेटे विवान से दबवाए पैर, वीडियो वायरल
 
जब पुलिस ने पास के अस्पतालों में पूछताछ की तब इस बात का खुलासा हुआ कि हादसा एक्ट्रेस शर्मिला मांडरे के साथ हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद इस हादसे का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि शर्मिला मांडरे के पास लॉकडाउन पास भी नहीं था।
 
अभी शर्मिला और उनके दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है और इसी वजह से पुलिस भी दोनों का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। बता दें, शर्मिला मांडरे साउथ की बड़ी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। वो 'बिग बॉस कन्नड' में भी बतौर कंटेस्टेंट देखी गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments