Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन भाभी लता सभरवाल हुईं गंभीर बीमारी की शिकार, पोस्ट शेयर करके बोलीं- मेरे लिए दुआ करो...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 25 मार्च 2023 (13:55 IST)
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' फेम एक्ट्रेस लता सभरवाल की सेहत इन दिनों ठीक नहीं है। लता सभरवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी हेल्थ का अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपनी गंभीर बीमारी के बारे में बताया है। साथ ही फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके गले में कुछ गांठ बन गई है, जिसका इलाज समय से नहीं किया गया तो वह अपनी आवाज खो सकती हैं। 

 
लता संभरवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, प्लीज मेरे लिए प्रार्थना करें। मेरे गले के आस-पास गांठें बन गई हैं। इसकी वजह से मुझे बोलने में परेशानी हो रही है। मैं अभी ईएनटी (कान, नाक और गले का डॉक्टर) के पास से आई हूं। उन्होंने मुझे बताया कि मेरे गले में गांठ हो गई है, जिसे ठीक करने के लिए मुझे एक सप्ताह तक पूरी तरह से आराम करना होगा।
 
उन्होंने लिखा, मुझे स्टेरॉइड्स दिए गए हैं, क्योंकि इसका यही एक मात्र इलाज है। ये काफी सीरियस समस्या है और अगर मैंने अपना ध्यान नहीं रखा तो मेरी आवाज हमेशा के लिए जा सकती है। इस बात को सुनने के बाद से मैं थोड़ा डरी हुई हूं। मुझे आप सबकी दुआओं की जरूरत है।
 
एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उनके लिए प्रार्थना करने लगे हैं। हर कोई लता सभरवाल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है। लता सभरवाल कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि अब उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है। 
 
टीवी की दुनिया को अलविदा कहने के बाद लता सभरवाल शॉर्ट फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। लता सभरवाल ने फिल्म 'विवाह' में शाहिद कपूर की भाभी का किरदार भी निभाया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments