Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह की मां को हुआ कोरोना, दिल्ली सीएम से लगाई मदद की गुहार

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (14:17 IST)
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कोरोना का कहर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। हाल ही में 'दिया और बाती हम' की एक्ट्रेस दिपिका सिंह की मम्मी भी कोरोना से संक्रमित निकलीं। इस बात का जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी।

 
दीपिका की मॉम कोरोना से संक्रमित हैं, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया गया है, जिसके कारण एक्ट्रेस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 
 
वीडियो में दीपिका कह रही हैं, सर मेरी मम्मी की उम्र 59 साल है और वह दिल्ली में है, मेरे पापा के साथ। उनकी आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेडी हार्डिंग अस्पताल में उनका टेस्ट हुआ कुछ 4 या 5 दिन पहले। मगर रिपोर्ट उनको अभी तक हाथ में नहीं दी है। सिर्फ पापा को बोला की रिपोर्ट की फोटो खिंचकर ले जाइए।

हमारे हाथ में रिपोर्ट नहीं है, तो हम उन्हें किसी अस्पताल में भी नहीं दिखा सकते। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करूं। मेरी मम्मी जोइंट फैमिली में रहती हैं। वह पहाड़ गंज में है। हां 45 लोग एक साथ रहते हैं, मेरी दादी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, पापा भी सस्पेक्टिड हैं।
 
उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'मैं यहां मुबई में हूं। मेरा एक छोटा बेटा है। मेरे लिए यहां से ट्रेवल करना बहुत मुश्किल है। कल मेरी बहन अनामिका सिंह उनके पास फ्लाइट से गई है। पर उसको भी नहीं पता था कि मम्मी की रिपोर्ट जो है पॉजिटिव आएगी, क्योंकि मम्मी को सिर्फ फीवर था और टेस्ट नहीं आ रहा था किसी भी चीज का। किसी वजह से बिना डॉक्टर की सलाह से हमने जो उनका टेस्ट करवा दिया, तो मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे रिएक्ट करूं।'
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments