Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिवंगत 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार के इस नेक कार्य को जारी रखेंगे एक्टर विशाल

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (15:18 IST)
कन्नड़ 'पावर स्टार' पुनीत राजकुमार 29 अक्टूबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। पुनीत के अचानक निधन से उनके फैंस, परिवार और दोस्तों को गहरा झटका लगा है। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार बीते रविवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 

 
पुनीत राजकुमार के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खामोशी छा गई है। साउथ के कई सितारों ने अपने इवेंट कैंसिल कर दिए। पुनीत राजकुमार एक अभिनेता होने के अलावा, पुनीत चैरिटी कार्यों में भी शामिल थे। अभिनेता द्वारा शुरू किया गया ऐसा ही एक चैरिटी कार्य कई युवा छात्रों की शिक्षा के लिए धन उपलब्ध कराना था।
 
पुनीत के असामयिक निधन के बाद तमिल अभिनेता विशाल ने वादा किया है कि वह पुनीत के नेक कामों को आगे बढ़ाएंगे। खबरों के अनुसार विशाल ने अपनी फिल्म एनिमी के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कहा कि उन्होंने उन 1800 छात्रों की देखभाल करने का वादा किया है जिनकी पढ़ाई के लिए पुनीत फंड उपलब्ध करा रहे थे। 
 
विशाल ने कहा, पुनीत राजकुमार न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे दोस्त भी थे। मैंने उनके जैसा डाउन टू अर्थ सुपरस्टार नहीं देखा। वह बहुत सारी सामाजिक गतिविधियां कर रहे थे। मैं अगले साल से पुनीत राजकुमार से मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने वाले 1800 छात्रों की देखभाल करने का वादा करता हूं। 
 
बता दे कि पुनीत राजकुमार के निधन के बाद उनकी आंखें किसी जरूरतमंद को दान कर दी गई है। पुनीत राजकुमार 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 19 गौशालाएं और 16 वृद्धाश्रम चलाते थे। पुनीत अपनी कमाई का एक हिस्सा दान करते थे। 
 
पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरान पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वह 46 साल के थे। पुनीत राजकुमार एक्टर के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल किया था। पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। एक्टर ने अपने करियर में 29 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments