Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ये किसकी गाड़ी चोरी हुई जिसे ढूंढने निकल पड़े हैं अभय देओल...

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (16:40 IST)
डिजिटल दुनिया में एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने वाली है। अभय देओल नेटफ्लिक्स इंडिया की पहली ओरिजिनल फिल्म ‘चॉपस्टिक्स’ में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में वे डिजिटल सेंसेशन मिथिला पालकर के साथ नजर आएंगे। बता दें, कुछ दिन पहले बॉबी देओल की वेब फिल्म की भी घोषणा हुई थी।

‘चॉपस्टिक्स’ एक अंडर कॉंफिडेंट लड़की ‘निरमा’ की कहानी है, जो एक चाइनीज ट्रांसलेटर है। उसकी कार चोरी हो जाती है। फिर वो अपनी कार को वापस पाने के लिए एक ठग की मदद लेती है। ये फिल्म इस लड़की और उस ठग के बीच की दोस्ती और पूरे घटनाक्रम को रोचक तरीके से दिखाएगी।

‘चॉपस्टिक्स’ में मिथिला पालकर ने लीड कैरेक्टर निरमा का रोल निभाया है। मिथिला ने इरफान खान स्टारर फिल्म ‘कारवां’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और वे नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘लिटिल थिंग्स’ में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, अभय देओल ठग बने हैं, जिसका नाम ‘आर्टिस्ट’ है। इन दोनों के अलावा फिल्म में विजय राज भी प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सचिन यार्डी इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, जो इससे पहले ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ जैसी फिल्मों के स्क्रीन राइटर रह चुके हैं।

ये फिल्म 31 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर देखें-

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments