Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने घटाया वजन, पहली नजर में पहचानना हुआ मुश्किल

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (16:45 IST)
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वे फिल्म 'महाराजा' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिन जुनैद खान को उनके पिता आमिर खान और बहन इरा खान के साथ एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। 

 
थिएटर अभिनेता जो जल्द ही फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले है, उनमें एक अविश्वसनीय फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है। जुनैद को कोई पहचान नहीं पाया। उन्होंने काफी वजन घटाया और वो एक टोन्ड बॉडी के मालिक हो गए हैं।
 
रेस्टोरेंट में मौजूद एक सूत्र ने साझा किया, जुनैद आश्चर्यजनक रूप से तब तक पहचान में नहीं आए, जब तक उनके पिता ने तस्वीर के लिए उन्हें जॉइन करने के लिए नहीं कहा। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया होता और अपना मास्क नहीं हटाया होता, तो किसी को यह पता भी नहीं चलता कि आमिर के साथ जो लड़का है, वह वास्तव में जुनैद है। फिजिकली उनमें गज़ब का बदलाव आ गया है।
जुनैद खान, जो लगभग 3 वर्षों से एक थिएटर अभिनेता के रूप में काम कर रहे हैं, वर्तमान में फिल्मों में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इसीलिए, उन्होंने अपना बहुत वजन कम कर लिया है। 
 
जुनैद 2017 से थिएटर स्पेस में सक्रिय हैं। इसके अलावा उन्होंने नवारसा साधना में भी एक कोर्स किया है, जो मूल रूप से केरल के इरिनजालकुडा का है। उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपने क्षितिज को व्यापक बनाने और भारतीय रंगमंच में खुद को समृद्ध करने के लिए यह कोर्स किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments