Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आमिर खान और रणवीर सिंह साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

Webdunia
खिलजी बन कर लोकप्रियता बटोरने वाले रणवीर सिंह और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्क्रीन साथ शेयर करने वाले हैं। 
 
खबर के मुताबिक रणवीर और आमिर एक कमर्शियल एड साथ में करने वाले हैं। वे एक मोबाइल कंपनी के लिए एड करने वाले हैं। यह एड काफी मज़ेदार होने वाला है। यह मज़ेदार होने के साथ-साथ एक सीरिज़ के रूप में आएगा। 
 
दोनों सितारे इसके लिए सहमत हो गए हैं और समय मिलते ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। टीम अभी कंसेप्ट पर काम कर रही है।  
 
रणवीर फिलहाल 'गली बॉय' की और आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर पहले भी बता चुके है कि आमिर उनके आइडल हैं और वे उनके साथ काम करना पसंद करेंगे। 
 
साथ ही रणवीर ने यह भी बताया था कि कैसे आमिर की वजह से ही वे एंटरटेनर बने हैं। इसलिए रणवीर के लिए यह बहुत खास होगा। हो सकता है कमर्शियल में उनकी इस जोड़ी को देखकर, कोई फिल्ममेकर भी इन्हें फिल्म में साथ लेना चाहे। 
 
जो भी हो, आमिर और रणवीर के फैंस के लिए यह काफी दिलचस्प होगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments