Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज से पहले आमिर खान हुए नर्वस, बोले- 14 साल का श्रम है यह फिल्म

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (11:57 IST)
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का बहुत महत्व है, क्योंकि यह आमिर खान के प्यार और दृढ़ता के श्रम से उनके द्वारा फ़िल्म के अधिकार प्राप्त करने और दर्शकों के सामने इसे प्रस्तुत करने तक की यात्रा की भी कहानी है।

 
आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा असल में उनके विश्वास का प्रतीक है। कहानी में उन्होंने जो विश्वास और समर्पण रखा है, उसने उन्हें एक सीधे व्यक्ति की कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए 14 साल के लंबे समय को पार कर लिया है।  
 
फिल्म के प्रति अपनी भावनाओं और लगाव को व्यक्त करते हुए आमिर ने कहा कि हां, इसमें काफी समय लगा। कुल मिलाकर ठीक 14 साल लेकिन अधिकार हासिल करने के लिए लगभग 8 से 9 साल। इसलिए मैं थोड़ा उत्साहित और घबराया हुआ हूं। पता है हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है, इसलिए इससे घबराहट बढ़ जाती है कि लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं।
 
जहां आमिर ने कई स्थानों पर फिल्म की शूटिंग के लिए यात्रा की है, वहीं फिल्म ने भारत को एक मैजिकल सिनेमैटिक वंडर बनाते हुए सबसे खूबसूरत तरीके से रास्ता बनाया है। इसके अलावा, फिल्म 18 से 50 साल की उम्र में लाल के किरदार की एक खूबसूरत यात्रा भी साथ लाती है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments