Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लाल सिंह चड्ढा : 14 साल पहले आमिर खान को आया था 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक बनाने का आइडिया, राइट्स मिलने में लग गए 8 साल

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (16:10 IST)
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म को बनाने का विचार आमिर खान 14 साल पहले ही कर चुके थे। 

 
4 जुलाई 2008 को कल्ट क्लासिक 'जाने तू... या जाने ना' के प्रीमियर के दौरान, आमिर खान और अतुल कुलकर्णी के बीच आपस में बातचीत हुई थी, जहां दोनों ने सिनेमा के प्रति अपने प्यार और फॉरेस्ट गंप के सिनेमाई आश्चर्य से वे कितने मोहित थे, इस पर चर्चा की थी। दोनों एक्टर्स का मानना था कि ये फिल्म दूर-दूर लोगों तक पहुंचनी चाहिए। 
 
इसी बातचीत के बाद अतुल कुलकर्णी ने 'लाल सिंह चड्ढा' लिखने के लिए प्रेरित महसूस किया, जो अब 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' को रिलीज हुए 14 साल हो चुके हैं और 'लाल सिंह चड्ढा' के आइडिया को भी अब 14 साल हो चुके हैं। इस प्रोडक्शन के पीछे का मकसद एक मासूम युवक की कहानी बताना था जो खुशी के साथ जीवन जीने का रास्ता ढूंढता है। इस तरह की कहानियों को बंद डिब्बे के अंदर रखने के बजाए उन्हें बताया जाना चाहिए। 
 
आमिर खान प्रोडक्शंस को फॉरेस्ट गंप के अधिकार हासिल करने में लगभग 8 साल लग गए। बिना किसी शक के, 'लाल सिंह चड्ढा' आमिर खान प्रोडक्शंस की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। 'जाने तू... या जाने ना' उस समय एक बड़ी सफलता थी। फिल्म आज भी भारत के युवाओं की पहचान बताती है और पॉप कल्चर के साथ गूंजती है। म्यूजिक से लेकर सिनेमैटोग्राफी तक फिल्म की हर चीज को दर्शकों ने खूब सराहा।
 
लगान के बाद, यह आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित पहली कुछ फिल्मों में से एक थी और उनके द्वारा लिए गए हर प्रोजेक्ट में 100 प्रतिशत सफलता अनुपात हासिल करने में भी सफल रही। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करती थीं मल्लिका शेरावत, पिता बनाना चाहते थे IAS

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर से गिरफ्तार

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments