Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आमिर खान को अपने चीनी प्रशंसकों से मिला यह खास गिफ्ट

Webdunia
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की चीन में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आमिर को चीनी दर्शकों के बीच नान शेन (पुरुष भगवान) के रूप में माना जाता है, वह एक बहुत ही विशेष हूडि पहने हुए नजर आए, जो उन्हें चीन के प्रशंसकों द्वारा भेंटस्वरूप मिली है।


बॉलीवुड से चीन तक सांस्कृतिक आदान-प्रदान की शुरुआत करने वाले आमिर खान की फिल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार को चीनी बाजारों में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म मानी जाती है और वह एक अंतरराष्ट्रीय स्टार है जिनकी फिल्में चीनी आबादी के बीच सबसे प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक होती हैं।

आमिर को 'ए प्लस' प्रिंट वाली पीले रंग की स्वेटशर्ट में देखा गया था। इतना ही नहीं चीन में अभिनेता के प्रशंसक उनका द्वारा साइन की गई स्वेटशर्ट में नजर आए, जो इस बात का प्रमाण है कि सीमा पार के लोगों द्वारा उन्हें कितना प्यार किया जाता है।
 
आमिर की फ़िल्में दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार अब तक की सबसे अधिक लाभदायक फिल्में साबित हुई हैं। दंगल बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 मिलियन डॉलर से अधिक कमाई करने में सफल रही है और इसे चीन की जमीन पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म माना जाता है।

अभिनेता को चीनी प्रशंसकों से मिल रहे प्यार को देखकर यह तय है कि आमिर एक अंतरराष्ट्रीय स्टार हैं, जिन्हें न केवल भारत में बल्कि चीन में भी दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।
 
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न पात्रों के माध्यम से दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं। अपनी आगामी फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अभिनेता एक अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments