Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Box Office : कैसी है ए फ्लाइंग जट्ट की शुरुआत?

Box Office : कैसी है ए फ्लाइंग जट्ट की शुरुआत?
दो सफल फिल्म देने के बाद टाइगर श्रॉफ की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। निर्देशक रेमो डिसूजा की भी पहचान बन गई है। जन्माष्टमी की छुट्टी भी है। इस वजह से माना जा रहा था कि 'ए फ्लाइंग जट्ट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। 
 
25 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत अच्छी मानी जा सकती है। सुबह मल्टीप्लेक्स में करीब 25 से 35 प्रतिशत तक दर्शक मौजूद थे। खासकर बच्चे भी इस फिल्म को देखने आए थे। दोपहर को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी फिल्म की शुरुआत अच्‍छी रही है। 
 
फिल्म का कंटेंट जिस तरह का है उससे उत्तर भारत और खासतौर पर पंजाब और दिल्ली में फिल्म की शुरुआत बेहतरीन है। यहां पर से फिल्म को सबसे ज्यादा उम्मीद है। 
 
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह खास नहीं है और यह फिल्म के लिए शुभ संकेत नहीं है। समीक्षकों को यह फिल्म पसंद नहीं आई है। 
 
कुल मिलाकर लग रहा है कि वीकेंड के बाद फिल्म का सफर मुश्किल हो सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ए फ्लाइंग जट्ट : फिल्म समीक्षा