Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमिताभ बच्चन के कमरे में घुसा चमगादड़, बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (14:25 IST)
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जो वाकई हैरान करने वाला है।

<

T 3510 - Ladies and gentlemen of the Jury .. news of the hour .. BREAKING NEWS .. would you believe it ..
A Bat , a चमगादर has come into my room .. in Jalsa .. on the 3rd floor .. in my Den ..
badi mushkil se use bahar nikala ..
Corona peecha chodh hi nahin raha !!!

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 25, 2020 >
दरअसल, अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में उनके कमरे में एक चमगादड़ घुस आया। जिसे देख एक्टर की हालत खराब हो गई। इस बात की जानकारी देते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज, क्या आप विश्वास करेंगे। जलसा में एक चमगादड़ मेरे कमरे में घुस आया। तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में। बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला, कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा।'
 
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बिग बी अक्सर ट्विटर पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही अमिताभ ने एक पोस्ट कर कोरोना वॉरियर्स का आभार जताया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र और गुलाबो-सिताबो में नजर आने वाले हैं। वे इन दिनों कोरोना वायरस के कारण सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

सम्बंधित जानकारी

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments