Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

#90sLove के साथ बॉलीवुड स्टार्स ने बताई 90 के दशक की अपनी फेवरेट फिल्म

Webdunia
शुक्रवार, 15 मई 2020 (15:39 IST)
बॉलीवुड के 90 के दशक को याद करके हुए इस समय ट्विटर पर #90sLove ट्रेंड कर रहा है। काजोल, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, करण जौहर से लेकर रणवीर सिंह जैसे कई बॉलीवुड सितारे 90 के दशक की अपनी फेवरेट फिल्मों के बारे में बता चुके हैं। 

दरअसल, ट्विटर इंडिया ने एक गेम शुरू किया है, जिसमें आपको 90 के दशक की अपनी फेवरेट फिल्म का नाम बताना है। इसके साथ ही अपने 5 दोस्तों को टैग भी करना है, जो इस चेन को आगे बढ़ाएंगे। ट्विटर के इस गेम के शुरू करने के बाद सबसे पहले काजोल ने इसका जवाब दिया। आइए जानते हैं किसने ‍कौन-सी फिल्म को अपना फेवरेट बताया-

काजोल ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘प्यार तो होना ही था’ है। उन्होंने अजय देवगन, आमिर खान, करण जौहर, तनीशा मुखर्जी और शाहरुख खान को टैग किया।

अजय देवगन ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म ‘जख्म’ है। उन्होंने अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन को फेवरिट फिल्म बताने के लिए टैग किया।

अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म ‘संघर्ष’ और ‘अंदाज अपना अपना’ है। उन्होंने रणवीर सिंह और करण जौहर को टैग किया।

रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म ‘जुड़वा’ और ‘राजा बाबू’ है। उन्होंने अली अब्बास जफर और अर्जुन कपूर को टैग किया।

करण जौहर ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘लम्हें’ है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस लिस्ट में अपनी सबसे पसंदीदा फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को शामिल नहीं किया, क्योंकि यह उनकी ही फिल्म है।

रितिक रोशन ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ है। उन्होंने कहा कि ये पहली फिल्म जिसके लिए उन्होंने स्क्रिप्ट से लेकर फिल्म को असिस्ट करने का काम भी किया था।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments