Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सड़क 2 के लिए संजय को महेश की भगवान शिव के बारे में समझाइश

Webdunia
संजय दत्त ने अपने ज़माने में एक से एक फिल्में दी हैं। उनके फैंस आज तक उनके और उनकी फिल्मों के दीवाने हैं। 1991 में आई फिल्म 'सड़क' लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर महेश भट्ट इसके सीक्वेल के लिए काफी वक़्त से मेहनत कर रहे थे। संजय दत्त भी उनका साथ दे रहे हैं। 
 
संजय दत्त और महेश भट्ट इस फिल्म के सीक्वेल के लिए दोबारा साथ आए हैं। इस फिल्म में पहले आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड में लेने का प्लान था। लेकिन अब जब संजय ही फिल्म से जुड़ गए हैं तो इससे बड़ा क्या हो सकता है। इसमें उनके साथ पूजा भट्ट एक्ट्रेस थीं और हो सकता है इस सीक्वेल में भी पूजा ही उनकी हीरोइन हो। लेकिन खबर अभी यह नहीं है। खबर तो कुछ और ही है। 
 
हाल ही में पूजा भट्ट ने महेश भट्ट और संजय दत्त का एक पिक्चर सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसमें वे संजू बाबा के एक टैटू को देख रहे हैं। संजय दत्त के हाथ पर भोलेनाथ का एक बड़ा सा टैटू है। इसे देखते हुए महेश, संजय को कुछ बता रहे हैं। पूजा ने इस पिक्चर में कैप्शन लिखा और महेश संजू को बता रहे हैं कि शिव वास्तव में क्या हैं। कैप्शन के आगे उन्होंने बताया कि यह सड़क 2 की तैयारी के वक़्त का पिक्चर है, बिहाइंड द सीन। 
 
सड़क 2 के बारे में खबर है कि इस सीक्वेल में संजय ड्रग्स लेने वाले ही आदमी बनेंगे। इसके लिए उन्हें अब मेहनत करना पड़ रही है। फिल्म सड़क में संजय एक सेक्स वर्कर यानी पूजा भट्ट से प्यार कर बैठते हैं। इस सीक्वेल में रोमांस का कितना मज़ा आएगा यह देखना होगा। फिल्म में आलिया भट्ट भी हो सकती हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ