Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉक्स ऑफिस पर पागलपंती ने किया निराश, चार दिनों में रहे इतने कलेक्शन

Webdunia
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (12:08 IST)
22 नवम्बर को रिलीज हुई फिल्म 'पागलपंती' ने बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। फिल्म का पहला वीकेंड औसत से भी कम रहा और सोमवार को भी कलेक्शन काफी नीचे आ गए जिससे यह बात साफ हो गई है कि दर्शकों को इस फिल्म में रूचि नहीं है और अब इस फिल्म के लिए आगे का रास्ता बहुत कठिन हो गया है। 
 
फिल्म ने चौथे दिन लगभग ढाई करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में इस मल्टीस्टारर फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग साढ़े बाईस करोड़ रुपये रहा जो कि फिल्म की लागत और स्टारकास्ट को देखते हुए बेहद कम है। 
 
फिल्म न मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को लुभा पाई और न ही सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शकों को। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डीक्रूज, उर्वशी रौटेला जैसे सितारे हैं। 
 
फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। कॉमेडी फिल्म बनाने में वे माहिर माने जाते हैं बावजूद इसके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त दर्शक नहीं जुटा पाई। 
 
फिल्म का पहला ट्रेलर निराशाजनक था जो कि बिलकुल ही पसंद नहीं किया गया। तभी लगने लगा था कि दर्शकों ने इस फिल्म को न देखने का मन बना लिया है। 
 
पागलपंती के मेकर्स ने दूसरा ट्रेलर भी रिलीज किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जो नुकसान हो गया था उसकी भरपाई नहीं हो पाई।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments