Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऋषि कपूर इन एक्टर्स के साथ पार्टी कर मचाते थे धमाल

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (13:16 IST)
कपूर खानदान के लोग खाने और पीने के बेहद शौकीन हैं और यह बात ऋषि कपूर गर्व के साथ बताते थे। उन्हें भी खाने और पीने का बेहद शौक था। 
 
जब वे फिल्मों में हीरो के रोल किया करते थे तब अपने खाने पर उन्हें काबू करना पड़ता था जो उनके लिए बहुत मुश्किल काम था। उनका वजन घटता-बढ़ता रहता था और फिल्म समीक्षक इसकी आलोचना भी किया करते थे। 
 
जब लीड रोल निभाना ऋषि ने बंद किया तो खूब खाना और पीना शुरू कर दिया। फिर उनका वजन बढ़ा तो बढ़ता ही चला गया। 
 
फिल्म इंडस्ट्री में ऋषि कपूर के खास दोस्त थे- राकेश रोशन, जीतेन्द्र, प्रेम चोपड़ा और सुजीत कुमार। इन पांचों की खूब पटती थी। 
 
जवानी के दिनों से ही ये पार्टी किया करते थे। एक-दूसरे के घरों में पार्टी का दौर चलता था। मन हुआ तो होटल में भी चले जाते थे। ये सिलसिला उम्र बढ़ने तक चलता रहा। 
 
वर्षों पूर्व सुजीत कुमार का निधन हुआ जो कि भोजपुरी फिल्मों के बड़े सितारे थे और हिंदी फिल्मों में भी कैरेक्टर रोल निभाया करते थे। 
 
उसके बाद ऋषि, जीतेन्द्र, राकेश रोशन और प्रेम चोपड़ा की पार्टियां चलती रहीं। अब ऋषि भी चले गए। राकेश रोशन भी परहेज से रहने लगे। अब ये पार्टियां शायद ही हो। 
 
कभी जीतेन्द्र, प्रेम और राकेश मिलेंगे भी तो उन्हें वैसा मजा नहीं आएगा। सुजीत को मिस करते थे। ऋषि तो पार्टी की जान हुआ करते थे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करती थीं मल्लिका शेरावत, पिता बनाना चाहते थे IAS

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला सब्जी विक्रेता, जमशेदपुर से गिरफ्तार

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments