Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऋषि कपूर के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आपको कर देंगी दंग

समय ताम्रकर
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (12:08 IST)
1)

4 सितम्बर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर की पहली फिल्म 'बॉबी' है, इसके पहले उन्होंने 'मेरा नाम जोकर' में अपने पिता राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था।
 
2)
मेरा नाम जोकर भी ऋषि की पहली फिल्म नहीं थी। इससे पहले वह 'श्री 420' में छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे, जिसकी शूटिंग के लिए नरगिस को ऋषि को बहुत सी चॉकलेट देकर मनाना पड़ा था। बालक ऋषि फिल्म के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में भाई रणधीर कपूर और रीमा के साथ पैदल चलते नजर आते हैं। 
 
3)
ऐसा माना जाता है कि राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लांच करने के लिए 'बॉबी' बनाई थी। इस बात की हकीकत बताते हुए ऋषि कपूर ने कहा कि 'मेरा नाम जोकर' की असफलता के बाद राज कपूर के आर्थिक हालात बिगड़ चुके थे जिसकी वजह से वह एक टॉप स्टार को फिल्म के लिए साइन नहीं कर पाए थे।  
 
4)
राज कपूर ने एक टीनएज रोमांटिक फिल्म 'बॉबी‍' प्लान की और इसके लिए उन्होंने ऋषि को चुना।  
 
5)
'बॉबी' की जबरदस्त सफलता के बाद ऋषि 90 से ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल करते नजर आए।

6) 
नीतू कपूर के साथ ऋषि की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। खासतौर पर युवा इस जोड़ी के दीवाने थे। दोनों ने कई फिल्में की और अधिकांश सफल रही। 
 
7)
2012 में आई फिल्म 'अग्निपथ' में ऋषि ने विलेन की भूमिका निभाई। वे खोज में भी नकारात्मक किरदार निभा चुके थे। 
 
8)
ऋषि और उनके बेटे रणबीर ने अपनी पहली फिल्मों में तौलिया गिराने का दृश्य किया है। ऋषि ने जहां 'बॉबी' में तौलिया गिराया वहीं रणबीर 'सांवरिया' के एक गाने में तौलिया गिराते हैं। 
 
9)
'बॉबी' में वह सीन जिसमें ऋषि सबसे पहले डिंपल से मिलते हैं असलियत में नर्गिस और राज कपूर की पहली मुलाकात पर आधारित था। 
 
10)
'अमर अकबर एंथोनी' के एक सीन में ऋषि ने नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है। इस गलती को ठीक नहीं किया गया और फिल्म में इस दृश्य को देखा जा सकता है। 

11)
कहा जाता है कि 'बॉबी' की शूटिंग के दौरान डिम्पल को ऋषि पसंद करने लगे थे। उन्हें प्रपोज करना चाहते थे, लेकिन डिम्पल ने अचानक राजेश खन्ना से शादी कर सभी को चौंका दिया।  
 
12)
बाद में नीतू सिंह को ऋषि पसंद करने लगे। अपनी कोर्टशिप के समय ऋषि बहुत स्ट्रीक्ट बॉयफ्रेंड थे और नीतू को शाम 8:30 के बाद काम करने के लिए मना करते थे।  
 
13)
ऋषि कपूर शूटिंग के समय नीतू सिंह के साथ सेट पर शरारतें कर उन्हें तंग करते थे और नीतू को इससे बेहद चिढ़ थी। 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट पर ऋषि ने नीतू के चेहरे पर काजल फैला दिया था। इस वजह से नीतू को फिर से मेकअप करना पड़ा था।
 
14)
नीतू सिंह की मम्मी नीतू के ऋषि के साथ घुमने के खिलाफ थीं। जब भी यह जोड़ा डेट पर जाता नीतू की कजिन को भी उनकी मां साथ में लगा देती थीं। 
 
15)
ऋषि के साथ रिश्ते की शुरुआत के समय नीतू इंडस्ट्री में जगह बनाने की कोशिश में थीं, जबकि ऋषि एक सफल अभिनेता थे। नीतू और ऋषि की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी। 

16)
जब ऋषि कपूर, नीतू सिंह के माता-पिता से मिलने पहली बार गए उन्हें बहुत तेज बुखार था।  
 
17)

अपनी शादी में नीतू कपूर की भीड़ के कारण बेहोश हो गईं थीं वही ऋषि को भी चक्कर आ गए थे। 
 
18)
ऋषि ने एक अंग्रेजी फिल्म भी की है। 'डोंट स्टॉप ड्रीमिंग' (सपने देखना बंद मत कीजिए) को शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने निर्देशित किया था। 
 
19)
करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऋषि कपूर का किरदार गे है। 
 
20)
राज कपूर ने फिल्म 'हिना' ऋषि कपूर को लेकर ही प्लान की थी, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। बाद में रणधीर कपूर ने इस फिल्म का निर्देशन किया और हीरो के रूप में ऋषि को ही लिया। 

21)
ऋषि कपूर ने एक फिल्म भी निर्देशित की। ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना को लेकर उन्होंने 'आ अब लौट चलें' बनाई।
 
22)
ऋषि को उनकी हीरो के तौर पर पहली फिल्म बॉबी के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। 
 
23)
ऋषि और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के अलावा उनकी एक बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी है। वह पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।  
 
24)
ऋषि कपूर के साथ 20 से ज्यादा अभिनेत्रियों ने अपना करियर शुरू किया। 
 
25)
फिल्मों में ऋषि कपूर द्वारा पहने गए स्वेटर्स काफी पसंद किए जाते थे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments