Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मेरा संगीत बंद तो मेरी धड़कन भी बंद : अलका याज्ञनिक

रूना आशीष
"बच्चों के रियलिटी शो में कुछ बातों पर ध्यान देना पड़ता है। बच्चों का दिल बहुत कोमल होता है इसलिए हर समय अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखनी पड़ती है। सोच-समझ कर बोलना पड़ता है कि कहीं बच्चों को कोई बात बुरी ना लग जाए।"
 
अलका याज्ञनिक यूँ तो कई रियलिटी शोज़ मे जज रह चुकी हैं, खास कर सिंगिंग रियलिटी शोज़ में, लेकिन जब बच्चों को जज करने की बात आती है तो अलका खुद मानती हैं कि कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। 
 
इस समय 'सुपरस्टार सिंगर' शो में जज बनीं अलका आगे बताती हैं 'हमारे इस शो में हमने चार कैप्टन बनाए हैं- सलमान, सचिन वाल्मीकि, नितिन कुमार और ज्योतिका टांगरी। ये चारों कैप्टन देश के कोने-कोने से बच्चों को लाए हैं। कोई आसाम से है तो कोई बंगाल से। केरल से भी एक बच्चा आया है। 
 
जब बच्चों के गाने को या आवाज़ को जज करते हैं तो क्या देखा जाता है? पूछने पर अलका जवाब देती हैं 'आवाज़ तो अच्छी होनी चाहिए,  साथ ही टैलेंट भी जज करते हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा पोटेंशियल देखा जाता है कि बच्चे में क़ाबिलियत कितनी है। इस शो में बच्चों की उम्र सीमा तय की गई है। 13 साल से बड़ा बच्चा नहीं लिया गया है।' 
 
अलका बातों को और समझाते हुए कहती हैं, "हम ये भी जज करते हैं कि बच्चा कितना बुद्धिमान है। हम सिखाने के लिए तो सब सीखा सकते हैं, लेकिन उसमें समझने की ताकत तो हो, वो दिमाग तो हो कि वो राग या गाने के अंदाज़ को समझ सके।' 
 
जब आप आम लोगों से मिलती हैं तो वे रियलिटी शोज़ के बारे में क्या कहते हैं आपसे?- हमें जवाब देने पड़ते हैं। वे हमें कठघरे में खड़ा कर देते हैं। उनके सवालों का जवाब देना पड़ता है। कभी पूछते हैं बच्चा अच्छा गा रहा था तो निकाल क्यों दिया? वह लड़की गाना भूल गई थी फिर भी शो में क्यों है? तब कहना पड़ता है कि नहीं वो बच्चा कहां चूक गया या बच्ची गाना भूली थी लेकिन वो सुरीली थी।' अलका बताती हैं। 
 
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने चैनलों को लिखा है कि रियलिटी शो में अभद्र भाषा और वल्गर बातें ना हो। इस पर अलका का कहना है- 'हम किसी भी हालत में बच्चों को वल्गर गाने नहीं देते हैं। जब बात बॉलीवुड के गानों की आती है तो उसमें मस्ती छेड़छाड़ और चुलबुलाना होता है।' 
 
आप के लिए संगीत क्या है? इस सवाल का अलका जवाब देती हैं- 'धड़कन है मेरी। मेरा संगीत बंद तो मेरी धड़कन भी बंद।' 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments