Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

15 करोड़ के बजट में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' में काम करने के लिए सितारों ने चार्ज की इतनी फीस

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (17:19 IST)
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए हैं। इस कम बजट फिल्म ने कई बिग बजट फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार मौजूद है। आइए जानते हैं इस फिल्म में काम करने के लिए कलाकारों को कितनी फीस मिली...
अनुपम खेर-
फिल्म में अनुपम खेर पुष्कर नाथ पंडित की भूमिका में नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिए अनुपम खेर ने 1 करोड़ रुपए फीस ली है। 
 
मिथुन चक्रवर्ती- 
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म में आईएएस ब्रह्मा दत्त की भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि 'द कश्मीर फाइल्स' में मिथुन ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है। खबरों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती ने 1.5 करोड़ रुपए फीस चार्ज की है। 
पल्लवी जोशी-
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी ने भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फिल्म में वह राधिका मेनन की भूमिका में दिखी हैं। इस रोल के लिए उन्होंने 50-70 लाख रुपए चार्ज किए हैं।
 
दर्शन कुमार-
दर्शन कुमार ने इस फिल्म में कृष्ण पंडित की भूमिका निभाई है। दर्शन कुमार की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं। खबरों के अनुसार इस रोल के लिए उन्होंने 45 लाख रुपए चार्ज किए हैं।
पुनीत इस्सर-
'द कश्मीर फाइल्स में' एक्टर पुनीत इस्सर ने डीजीपी हरि नारायण की भूमिका निभाई है। चर्चा है कि इस रोल के लिए उन्होंने 50 लाख रुपए फीस ली है। 
 
मृणाल कुलकर्णी- 
एक्ट्रे मृणाल कुलकर्णी फिल्म में लक्ष्मी दत्त के किरदार में नजर आ रही हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 50 लाख रुपए मिले।
विवेक अग्निहोत्री-
विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को निर्देशत करने के लिए अनुपम खेर के बराबर फीस ली है। कश्मीरी पंडितों का दर्द पर्दे पर दिखाने के लिए विवेक ने 1 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments