Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तान्या होप साउथ से एक और एक्ट्रेस कर रही है बॉलीवुड आने की तैयारी

बॉलीवुड में आने के लिए एक और साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं बेकरार। इनकी साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म के हिंदी रीमेक में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर कर रहे हैं काम!

Webdunia
मंगलवार, 8 मार्च 2022 (13:31 IST)
साउथ इंडस्ट्री का जाना–माना खूबसूरत चेहरा, एक्ट्रेस तान्या होप। छोटी सी उम्र और कमसिन–सी अदा। दिल में तमन्ना कुछ बड़ा कर गुजरने की। अपने अभिनय से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दे रही हैं। एक्ट्रेस तान्या होप अब बॉलीवुड में आने के लिए बेकरार हैं। 
 
उनकी पहली तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थडम’ के हिंदी रीमेक में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काम कर रहे हैं। जिसकी खबर पाकर तान्या बहुत खुश है । इस पर तान्या कहती हैं ‘दर्शकों के नजरिए से ये एक बहुत बड़ी सफल फिल्म थी और मैं खुश हूं कि इसका हिंदी रीमेक बन रहा है। मैं अपने आप को खुश किस्मत मानती हूं कि मैं इसके ओरिजनल फिल्म के मुख्य भूमिका में थी।‘   
 
वैसे तो बॉलीवुड सदियों से साउथ एक्ट्रेस की जबरदस्त अदाकारी का ऋणी रहा हैं। और अभी भी तापसी पन्नू से लेकर तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, सम्मन्था अक्केनी, काजल अग्रवाल तमाम अभिनेत्री का बॉलीवुड पर बोलबाला है। और अब तान्या होप भी इसी लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना चाहती हैं। अपने बॉलीवुड डेब्यू पर तान्या कहती हैं,ज"जब सही समय होगा तक अपने आप मेरा बॉलीवुड डेब्यू हो जाएगा।”
आपको बता दे कि बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर के साउथ रीमेक में तान्या ने यामी गौतम वाला किरदार निभाया था जिसके बारे में वो कहती हैं "विभिन्न भाषाओं में भी कुछ शानदार कहानियां बनाई जा रही हैं और बड़े दर्शकों तक पहुंच रही है। मैंने एक बॉलीवुड फिल्म का तमिल में रीमेक भी किया है। वह 'विक्की डोनर' की रीमेक थी, जिसका नाम 'धरला प्रभु' था।  मैंने वह भूमिका निभाई जो यामी गौतम ने की थी।  इसलिए, मैं व्यक्तिगत रूप से मानती हूं कि अगर फिल्म अच्छी है, तो उसका रीमेक क्यों नहीं बनाया जाए है।"

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments