Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस शुक्रवार 4 फिल्में होंगी रिलीज, शाबाश मिथु, हिट, लड़की और जुदा होके भी टकराएंगी बॉक्स ऑफिस पर

समय ताम्रकर
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (11:48 IST)
इस शुक्रवार शाबाश मिथु (Shabaash Mithu), हिट (Hit The First Case), जुदा होके भी (Judaa Hoke Bhi) और लड़की (Ladki) रिलीज हो रही हैं और चारों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर है। देखा जाए तो इसे टक्कर कहना उचित नहीं होगा क्योंकि बॉक्स ऑफिस की दृष्टि से बात की जाए तो रिलीज के पहले दर्शकों में जो उत्सुकता रहती है वो इन फिल्मों को लेकर नदारद है। अत: बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी ओपनिंग भी ले ले तो भी बहुत है। 
 
शाबाश मितु (Shabaash Mithu) 
क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म 'शाबाश मितु' (Shabaash Mithu) में तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। पिछले दिनों बड़े बजट और बड़े सितारों को लेकर क्रिकेट आधारित फिल्म '83' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इससे लगता है कि दर्शकों का रूझान अब स्पोर्ट्स फिल्म की ओर कम हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीजित मुखर्जी ने किया है और तापसी ने इस रोल को निभाने के लिए खासी मेहनत की है। उन्होंने अपने जीवन में कभी क्रिकेट का बेट भी नहीं उठाया था और अब क्रिकेटर के रोल में हैं। चारों फिल्मों में से इसी फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है। 
 
हिट : द फर्स्ट केस (Hit The First Case) 
तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है फिल्म 'हिट : द फर्स्ट केस' (Hit The First Case)। यह एक थ्रिलर मूवी है और इसमें लीड रोल में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा हैं। इस थ्रिलर मूवी का निर्देशन शैलेष कोलानु ने किया है। इस फिल्म का खास माहौल नहीं है। पब्लिसिटी में कंजूसी की गई है। 

 
लड़की (Ladki) 
रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'लड़की' (Ladki) एक प्रेम कहानी और मार्शल आर्ट्स पर आधारित मूवी है। यह एक ऐसी लड़की (Ladki) की कहानी है जो ब्रूसली की दीवानी है और एक लड़के से प्यार करती है। चीन में इसे 40 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म (Ladki) कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। रामगोपाल वर्मा एक फिल्मकार के रूप में साख खो चुके हैं और वापसी के लिए बेकरार है। 

 
 
जुदा होके भी (Judaa Hoke Bhi)
एंद्रिता रे और अक्षय ओबेरॉय को लेकर विक्रम भट्ट ने रोमांटिक-हॉरर मूवी 'जुदा होके भी' (Judaa Hoke Bhi) बनाई है। विक्रम भट्ट ने इतनी सारी हॉरर मूवी बना डाली है कि अब सब एक जैसी है। उनके पास नया बताने के लिए कुछ नहीं है। इस बार बहुत दिनों बाद लौटे हैं, शायद कुछ नया लाए हों। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments