Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वॉर, हाउसफुल 4 और अन्य फिल्मों से अक्टूबर में बॉलीवुड को 600 करोड़ रुपये की उम्मीद

Webdunia
शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (06:33 IST)
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की चमक है। नवदुर्गा, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार इसी महीने हैं। साथ ही कुछ अन्य त्योहार भी हैं। इन सुनहरे दिनों के साथ-साथ कुछ ऐसे दिन भी हैं जब फिल्म का व्यवसाय ठप्प पड़ जाता है। खासतौर पर दिवाली के पहले वाले सात दिन। 
 
लोग बजाय सिनेमाघर जाने के त्योहार की तैयारी में लगे रहते हैं। लेकिन कुछ दिन ऐसे भी हैं जब सिनेमाघरों में भीड़ ही भीड़ नजर आती है। खासतौर पर दिवाली के बाद वाला दिन फिल्म व्यवसाय की दृष्टि से सबसे बेहतरीन दिन रहता है। 
 
त्योहारों को देखते हुए कुछ बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। इनमें वॉर, सेरा नरसिम्हा रेड्डी, हाउसफुल 4 जैसी बड़े बजट की फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनसे बहुत ज्यादा उम्मीद हैं। 
 
इनके अलावा द स्काई इज़ पिंक, मैन इन चाइना, सांड की आंख, लाल कप्तान, लूटकेस जैसी फिल्में भी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती हैं। भले ही ये सौ-दो सौ करोड़ तक ना पहुंचे, लेकिन अच्छे खासे करोड़ रुपये जमा कर सकती हैं। 
 
मोटा-मोटा अनुमान लगाया जाए तो वॉर और हाउसफुल 4 मिल कर 500 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती हैं। अन्य फिल्मों का कुल कलेक्शन कम से कम 100 करोड़ जोड़ लिया जाए तो अक्टोबर महीने में ये सब फिल्में मिल कर 600 करोड़ का आंकड़ा छू सकती हैं जो कि बॉलीवुड के लिए बेहतरीन सौगात होगी। 
 
अक्टूबर में जिन फिल्मों को रिलीज करने की घोषणा की गई है, वो इस प्रकार है। ऐन वक्त पर थोड़ा फेर-बदल हो सकता है। 
 
2 अक्टूबर
वॉर
सेरा नरसिम्हा रेड्डी, 
जोकर (डब) 
 
11 अक्टूबर
लाल कप्तान
द स्काई इज़ पिंक 
लूटकेस 
जैमिनी मैन (डब) 
 
18 अक्टूबर
घोस्ट 
पी से प्यार एफ से फरार 
जैकलीन आई एम कमिंग 
लाइफ में टाइम नहीं है किसी को 
किरकेट 
मेलफिशियन्ट : मिस्ट्रेस ऑफ एविल (डब) 
 
25  अक्टूबर
हाउसफुल 4
मैड इन चाइना 
सांड की आंख 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments