Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती नहीं रहे, एशियाई खेलों में 4 बार जीता था पदक

Webdunia
मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (11:34 IST)
कई कलाकार एक ही भूमिका ऐसी निभाते हैं कि वर्षों तक उन्हें याद किया जाता है। ऐसे ही थे प्रवीण कुमार सोबती जिनका 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे बीमारी के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे। वे दिसम्बर से ही बीमार चल रहे थे।  प्रवीण कुमार को भीम के रोल के लिए याद किया जाता है जो उन्होंने बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में निभाई थी।
 
बीआर चोपड़ा को भीम के रोल के लिए ऐसा कलाकार चाहिए था जो डील-डौल से भीम के रोल के साथ न्याय कर सके। प्रवीण कुमार ऊंचे-तगड़े थे और इसलिए भीम के रोल के लिए चुन लिए गए। हालांकि उनका अभिनय औसत दर्जे का था लेकिन भीम के रोल लिए डील-डौल वाली शर्त पर खरे उतरे। इसके बाद प्रवीण बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए। ज्यादातर में उन्होंने खलनायकी दिखाई, लेकिन भीम के रोल में आज भी दर्शकों को वे याद है।
 
प्रवीण कुमार ने 1981 में 'रक्षा' फिल्म से अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद वे अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ भी नजर आए। चाचा चौधरी सीरियल में साबू का किरदार भी उन्हें अपने तगड़े शरीर और ऊंचाई की वजह से मिला।  
 
प्रवीण कुमार एक उम्दा खिलाड़ी भर रहे जिसके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। वे डिस्कस थ्रो एथलीट थे। उन्होंने एशियाई खेलो में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता  था। इसके अलावा 1968 और 1972 में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड मिला और बीएसएफ में नौकरी भी मिली। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रूख किया और महाभारत जैसे ब्लॉकबस्टर धारावाहिक के अलावा अन्य फिल्मों में भी काम किया।
 
पेंशन को लेकर थे नाराज  
पंजाब सरकार ने जितने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने  वाले ‍एथलीट थे उन्हें पेंशन दी थी। लेकिन प्रवीण को पेंशन नहीं मिली थी। इसकी शिकायत उन्होंने पंजाब सरकार से कई बार की और पंजाब में जितनी भी सरकारें आईं किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस प्रकरण के कारण वे खासे चर्चित रहे थे। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments