Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

किशोर कुमार के इन गानों से बनाए रिमझिम बारिश को सुहाना

kishore kumar evergreen songs

WD Entertainment Desk

, रविवार, 4 अगस्त 2024 (16:00 IST)
kishore kumar evergreen songs
Kishore Kumbar Baarish Songs: किशोर कुमार के गाने आज भी हर भारतीय के दिल में बसे हुए हैं। उनके सदाबहार गाने आज भी एक दम नए जैसे लगते हैं। आज किशोर कुमार के जन्म दिवस पर आपको इस बरसात के मौसम में उनके ये गाने ज़रूर सुनने चाहिए। रिमझिम बारिश के मौसम में गरमा-गर्म चाय के साथ किशोर कुमार की आवाज़ का मज़ा ही अलग है। साथ ही इनके इस जन्म दिवस पर आप उनके ये हसीन गाने सुनकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं। चलिए जानते हैं किशोर कुमार के कुछ खास गाने....
 
1. एक लड़की भीगी भागी सी: किशोर कुमार का यह गाना आपने ज़रूर सुना होगा और शायद यह फिल्म भी आपने देखि होगी। यह गाना 'चलती का नाम गाड़ी' फिल्म है जो 1958 में रिलीज़ हुई थी। खास बात ये है कि इस गाने के म्यूजिक के लिए उन्होंने अपने टूल्स का इस्तेमाल किया था। 

2. अब के सावन में जी डरे: बारिश के मौसम में यह गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय होता है। हालांकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना चला गया है पर बारिश अभी भी बाकी है मेरे दोस्त! यह गाना 'जैसे को तैसा' फिल्म का है जो 1973 में रिलीज़ हुई थी। इस बरसात आपको यह गाना ज़रूर सुनना चाहिए। 
 
3. भीगी भीगी रातों में: यह गाना आपको पुराने समय की बारिशों में ले जाएगा। यह गाना 'अजनबी' फिल्म का है जो 1974 में रिलीज़ हुई थी। इस गाने को सुनने के बाद आप किशोर कुमार की आवाज़ में खो जाएंगे। आप इस गाने को किसी भी म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म पर सुन सकते हैं।
4. रिम झिम गिरे सावन: बारिश के मौसम में अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है तो आपको तुरंत यह सुनना चाहिए। बारिश इस गाने के बिना अधूरी है। यह गाना 'मंजिल' फिल्म का है जो 1979 में रिलीज़ हुई थी। बारिश के समय यह गाना बहुत एस्थेटिक लगता है। 
 
5. जलता है जिया मेरा: यह गाना इस बरसात में सुनने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया है। यह गाना 'ज़ख्मी' एल्बम का है। यह गाना सुनकर आप रेट्रो रोमांस को फील कर सकते हैं। बारिश में यह गाना और भी खुबसूरत लगता है।
 
6. आज रपट जाए: इस गाने को बारिश में ही शूट किया गया है। यह गाना 'नमक हलाल' फिल्म का है जिसे 1982 में रिलीज़ किया गया था। इस सदाबहार गाने को सुनकर आपका मन खुश हो जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विक्रांत मैसी और रघु राम के बीच सेट पर हुआ झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल