Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर : हमसे बढ़कर फ्लॉप कौन?

Webdunia
सितम्बर महीने में अभिषेक बच्चन और शाहिद कपूर की फिल्में रिलीज हुईं और हमेशा की तरह दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। दोनों सितारों को झटका लगा है कि क्योंकि फ्लॉप फिल्मों के ढेर पर वे बैठे हैं। 
 
ब्रेक के बाद अभिषेक बच्चन ने 'मनमर्जियां' से वापसी की। फिल्म को तारीफ तो मिली, लेकिन दर्शक नहीं। फिल्म खास कलेक्शन नहीं कर पाई। ट्विटर पर जब लोगों ने फिल्म को फ्लॉप कह डाला जो जूनियर बच्चन भड़क गए और फिल्म का इकानॉमिक्स समझाने लगे। कुछ ने उन्हें एक्टिंग छोड़ वड़ा पाव बेचने की सलाह दे डाली। 
 
अभिषेक ने अपने लंबे करियर में इक्का-दुक्का हिट फिल्म दी है। मनमर्जियां का जो रिजल्ट आया है उससे वे निर्माता सोच में पड़ गए हैं जो अभिषेक को लेकर फिल्म प्लान कर रहे हैं। 
 
अभिषेक न एक्टर अच्छे हैं और न डांसर। न वे पॉपुलर हैं। ऐसे में उनको लेकर फिल्म बनाना बेहद जोखिम भरा है। 
 
दूसरी ओर शाहिद कपूर का भी यही हाल है। 'बत्ती गुल मीटर चालू' वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई जैसी कि उम्मीद थी। शाहिद को चांस पे चांस मिले हैं, लेकिन सोलो हीरो के रूप में उनकी फिल्में नहीं चल पाई। विवाह और जब वी मेट जैसी कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो उनकी फिल्में असफल ही रही हैं। 
 
वे अच्छे एक्टर हैं। डांस भी अच्छा कर लेते हैं, लेकिन गलत फिल्म चुन लेते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि सफल होने के लिए क्या करे।
 
घोर आश्चर्य की बात तो यह है कि जहां कुछ एक्टर्स की एक या दो फिल्में फ्लॉप होते ही वे गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं वहीं शाहिद और अभिषेक को अभी भी काम मिल रहा है। 
 
यह इस बात की ओर इशारा करता है कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टार की कितनी कमी है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments