Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

द फ्रेंच कनेक्शन (1971) : अकीरा कुरुसोवा और स्पिलबर्ग की पसंदीदा फिल्मों में से एक

Webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (17:18 IST)
द फ्रेंच कनेक्शन सत्य कथा पर आधारित अमेरिकन फिल्म है। इतनी चुस्त और वास्तविकतावादी कि लगता है सारी घटनाएं सामने घटित हो रहो हों। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म रॉबिन मूर की 1969 में लिखी किताब 'द फ्रेंच कनेक्शन' पर आधारित है। इस फिल्म को अब तक बनी महानतम फिल्मों में से एक माना जाता है।  
 
जापान के महान फिल्मकार अकीरा कुरोसावा इस फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक मानते हैं। विश्व की 100 ग्रेटेस्ट मूवीज़ की लिस्ट कई बार बनी है जिसमें से ज्यादातर लिस्ट में 'द फ्रेंच कनेक्शन' का नाम है। निर्देशक स्टीवन स्पिलबर्ग ने भी स्वीकारा था कि वे जब 2005 में एक्शन थ्रिलर Munich बना रहे थे तो तैयारी के रूप में उन्होंने कई बार इस फिल्म को देखा था।   
 
न्यूयॉर्क में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप आना है। एक परिपूर्ण योजना के अनुसार पुलिस को चकमा देते हुए भी पदार्थों को न्यूयॉर्क में लाया जाता है। आखिर, पुलिस सारी गैंग को पकड़ लेती है, सिवा सरगने के। नारकोटिक्स विभाग के अफसर के रूप में हैकमन एवं शीडर ने जीवंत अभिनय किया है। 
 
ऊपर से धड़धड़ाती ट्रेन का नीचे से कार से पीछा करने के दृश्य फिल्म इतिहास के दस्तावेज बन गए हैं। इसको मूवी हिस्ट्री का ग्रेटेस्ट कार चेज़ सीक्वेंसेस माना गया है। सारा फिल्मांकन न्यूयॉर्क शहर में हुआ है, इससे फिल्म की विश्वसनीयता बढ़ी है। 
 
ऑस्कर अवॉर्ड की 8 कैटेगरी में यह फिल्म नॉमिनेट हुई और बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का पुरस्कार हासिल करने में सफल रही। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments