Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

युवक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए हमलावर

युवक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए हमलावर
, शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (18:42 IST)
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक 25 वर्षीय युवक के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। गुरुवार को शौच के लिए बाहर गए युवक का प्राइवेट पार्ट अज्ञात हमलावरों ने काट लिया। पीड़ित युवक की अगले ही हफ्ते शादी होने वाली है।
 
पुलिस के सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा का कहना है, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक हमारे पास हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित अभी कुछ बोल सकने की हालत में नहीं है। इस वारदात के पीछे के कारण का भी पता नहीं चल सका है।' 
 
पीड़ित गुरुवार को अपने घर से नित्य क्रिया के लिए बाहर गया हुआ था। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उसे जबर्दस्ती पकड़ लिया और प्राइवेट पार्ट को काट दिया। हमलावर कटे हुए जननांग को अपने साथ लेते गए, जिससे सर्जरी की मदद से वापस से अंग को जोड़ने की संभावना भी नहीं रही। 
 
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया, 'पीड़ित के रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। हम इस मामले में पीड़ित के बयान का इंतजार कर रहे हैं।' पीड़ित युवक की 6 फरवरी को शादी होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेक्स के सात अजीबोगरीब चलन