Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Honda 2-व्हीलर ने छुआ मील का पत्थर, दुनिया के 29 देशों में 30 लाख यूनिट्स का किया निर्यात

Honda 2-व्हीलर ने छुआ मील का पत्थर, दुनिया के 29 देशों में 30 लाख यूनिट्स का किया निर्यात
, बुधवार, 23 मार्च 2022 (18:58 IST)
भारत में दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने बुधवार को ऐलान किया की कि उसने 21 वर्षों में 29 देशों में 30 लाख इकाइयों के निर्यात के आंकड़े को छू लिया है। 
 
कंपनी ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने वर्ष 2001 में अपने एक्टिवा दोपहिया के साथ संचालन शुरू किया था। कंपनी ने वर्ष 2016 तक 15 लाख दुपहिया वाहनों का निर्यात किया था, जिसके बाद उसे 15 लाख वाहन निर्यात करने में 5 वर्ष का समय लगा। जो कि उसकी रफ्तार से पांच गुना अधिक तेज है।
 
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्सुशी ओगाता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि निर्यात में होंडा के बढ़ते कदमों के लिए कंपनी के सतत् प्रयासों को दर्शाता हैं। पिछले वर्ष हमने गुजरात के विठलपुर कारखाने में वैश्विक इंजन के उत्पादन की शुरूआत की थी, जिससे हमारी निर्यात क्षमता और अधिक बढ़ी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोशल मीडिया पर विवादित बयानों की 'Files' बनाने वाले IAS अफसर नियाज खान पर भड़के गृहमंत्री